Mera Aap Ki Kripa Se Lyrics (मेरा आपकी कृपा से सब काम)

mera aap ki kripa se lyrics

Mera Aap Ki Kripa Se BhajanLyrics

मेरा आपकी दया से सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हिया मेरा नाम हो रहा है॥
॥ मेरा आपकी दया से…॥

पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है।
हैरान है ज़माना मंजिल भी मिल रही है।
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है॥
करते हो तुम कन्हिया मेरा नाम हो रहा है॥

करते हो तुम कन्हिया मेरा नाम हो रहा है।
॥ मेरा आपकी दया से…॥

तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है।
किसी और चीज की अब दरकार ही नहीं है।
तेरे साथ से गुलाम अब गुलफाम हो रहा है॥

करते हो तुम कन्हिया मेरा नाम हो रहा है।
॥ मेरा आपकी दया से…॥

मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं।
टूटी हुयी वाणी से गुणगान कैसे गाऊं।
तेरी प्रेरणा से ही सब यह कमाल हो रहा हैं॥

करते हो तुम कन्हिया मेरा नाम हो रहा है।
॥ मेरा आपकी दया से…॥

मुझे हर कदम कदम पर, तूने दिया सहारा।
मेरी ज़िन्दगी बदल दी, तूने करके एक इशारा।
एहसान पे तेरा ये, एहसान हो रहा है॥

करते हो तुम कन्हिया मेरा नाम हो रहा है।
॥ मेरा आपकी दया से…॥

तूफान आंधियों में, तूने है मुझको थामा।
तुम कृष्ण बन के आए, मैं जब बना सुदामा।
तेरे करम से अब ये, सरे आम हो रहा है॥

करते हो तुम कन्हिया मेरा नाम हो रहा है।
॥ मेरा आपकी दया से…॥

मेरा आपकी दया से सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हिया मेरा नाम हो रहा है॥

1 thought on “Mera Aap Ki Kripa Se Lyrics (मेरा आपकी कृपा से सब काम)”

  1. Pingback: Best 20+ Krishna Bhajan Lyrics In Hindi (श्री कृष्ण भजन) 2024

Comments are closed.

Scroll to Top